चैनपुर में SHG महिलाओं द्वारा संचालित अंतःवस्त्र उत्पादन इकाई का शुभारंभ

आज पलामू स्थित चैनपुर में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा संचालित अंतःवस्त्र उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया। इस केंद्र का पुन: शुभारंभ मई 2026 में किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित अंतःवस्त्र उत्पादन इकाई को बढ़ावा देना है।प्रक्रिया जिला प्रशासन के सहयोग से, SHG सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाले सिलाई और उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया है। ये महिलाएं अब न केवल स्कूल यूनिफॉर्म बल्कि अन्य कपड़े भी तैयार कर रही हैं।रोजगार इस पहल से चैनपुर की दर्जनों महिलाओं को सीधे रोजगार मिला है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।यह पहल न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है, बल्कि यह साबित करती है कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे पूरे समाज की प्रगति की मजबूत आधारशिला बनती हैं।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी एवं मनिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह जी की उपस्थिति रही।

You may have missed