बरवाडीह के रविंद्र राम को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव नियुक्त

बरवाडीह झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए।
अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने नई टीम की घोषणा कर दी है। इस क्रम में प्रदेश कमेटी सक्रिय और समर्पित नेता रविंद्र राम को प्रदेश कमेटी में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविंद्र राम को प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें विधायक रामचंद्र सिंह के करीबी और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। इस उपलब्धि पर विधायक रामचंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस जिला महासचिव भानु प्रसाद, जिला सचिव अजय प्रसाद, जिला सचिव कोमल किंडो, कांग्रेस जिला महासचिव किशोर तिर्की, कांग्रेस जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद सहित अनिल सिंह, महुआडांड़ प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस नेता रानु खान, बसारत अली, रिंकु खान, गुडडू खान, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, शिवानंद तिवारी, मनोज जायसवाल, सुरेश मिश्रा, अवधेश मेहरा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि रविंद्र राम अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।