सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भाजपा नेता सुरेश साव ने जताया शोक

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भाजपा नेता सुरेश साव ने जताया शोक

गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह सहित झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर गिरिडीह विधानसभा के भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुरेश साव और धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अंतिम दर्शन उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

साव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन गिरिडीह और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री साव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।