रानी सती दादी की निशान यात्रा के साथ चार दिवसीय भाद्रपद अमावस्या उत्सव शुरू
श्री रानी सती दादी जी का निशान यात्रा के साथ चार दिवसीय भाद्रपद अमावस्या उत्सव शुरू
आज दिन रविवार 6 सितंबर को निर्माणाधीन श्री श्याम मित्र श्री श्याम मंदिर जो माली मोहल्ला में स्थित है वहां से श्री रानी सती झुंझुनू वाली दादी जी का निशान उत्सव के साथी भाद्रपद अमावस्या का कार्यक्रम काफी धूमधाम के साथ शुरू हुआ
शुरुआत में गणेश पूजन के साथ ही सभी दादी भक्तों ने जो भी दादी भक्तों ने ज्योत के साथ निशान संकल्प उठाया और ढोलबाजों के साथ में शोभा यात्रा निकाली । शोभा यात्रा में श्री रानी सती दादी जी का आकर्षक मनमोहक फूलों से सजा हुआ रथ और साथ ही गानों की बौछार के साथ में मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा के साथ में और में पुरुष सफेद रंग के कुर्ते पजामे के साथ में लाल पीले निशान लेकर के बाजार क्षेत्र होते हुए रेडमाँ रानी सती दादी जी के दादी धाम मंदिर की ओर प्रस्थान किए । इस शोभा यात्रा में कई जगह पर दादी भक्तों ने स्टाल लगा करके निशान यात्रा में चल रहे दादी भक्ती का पेयजल पदार्थों के द्वारा सेवा प्रदान की , इस शोभा यात्रा को सफल करने में श्री रानी सती सेवा समिति के सहयोगी संस्था श्री श्याम मित्र मंडल , मारवाड़ी युवा मंच, पंचायत ने अपना पूर्ण सहयोग दिया । अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान सचिव गिरधारी गर्ग कोषाध्यक्ष संदीप केजरीवाल कार्यक्रम संयोजक मनोज भिवानिया सज्जन संघाई सौरभ सर्राफ दीपक नेमाला विमल उदयपुरी भारत सवारिया आलोक सवारिया बिल्लू सवारिया पप्पू लाठ हिमाशु सर्राफ राकेश सुरेका अमित सुरेका श्याम माडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल अंशुल उदयपुरी प्रभात उदयपुरी और कई सदस्य एक माह से सेवा में लगे थे । इस शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाए पुरुष और बच्चे शामिल थे ।पूरे शहर आज फूलो की बौछार झंडे और भजनों से दादीमय हो गया ।
श्री रानी सती सेवा समिति


