सतत मिलाप टीम ने ई सी एच एस में कैंप लगा कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान किया : दामोदर मिश्र।

      सेवानिवृत पूर्व सैनिकों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए और उनकी सहायता हेतु भारत सरकार के द्वारा सतत मिलाप टीम की संरचना की गई है।  इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि योजना के अनुसार नजदीक स्थित मिलिट्री स्टेशन से एक मिलिट्री यूनिट को एक _ एक जिला के पूर्व सैनिकों के देख भाल की जिम्मेदारी दी गई है।  पलामू जिला की जिम्मेदारी फिलहाल 2/5 जी आर (FF) यूनिट को दी गई है।  आज उसी कड़ी में 2/5 GR (FF) यूनिट के नायब सूबेदार लोवीश गुरुंग और 6 JAK LI से हवलदार क्लर्क बलराम कुमार और हवलदार बाबू राम ने आज सतत मिलाप टीम के कैंप के साथ ई सी एच एस डाल्टनगंज में पलामू के पूर्व सैनिकों के सहायता हेतु पहुंचे।

       जिला के पूर्व सैनिक हवलदार कपिलदेव प्रसाद,  हवलदार हरि मुंडा,  नायक शिवनाथ राम,  लांस नायक राजन कुमार सिंह,  सिपाही मथुरा द्विवेदी इत्यादि ने अपनी समस्या बताया।  उनकी समस्या को सतत मिलाप टीम ने नोट कर लिया और बताया कि अगले कैंप में उसके समाधान या उस पर की गई करवाई की जानकारी दी जाएगी।  सहायता शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुई। अगली सहायता शिविर शीघ्र ही फिर से लगाई जाएगी।

You may have missed