बी०सुदर्शन रेड्डी का चयन देश के उपराष्ट्रपति पद पर होना चाहिए:झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी संविधानविद जस्टिस बी०सुदर्शन रेड्डी का निर्विरोध चयन देश के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के पदेन सभापति के रुप में होना चाहिए।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि एन०डी०ए० के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी व संघ पृष्टभूमि के श्री सी०पी०राधाकृष्णन ने झारखण्ड के राज्यपाल रहते एक लिफाफा खोलकर पढ़ने में अपनी अक्षमता को प्रदर्शित करते हुवे महाराष्ट्र प्रस्थान किया था?जिस तरह कल के रात्रिभोज में पीएम ने उन्हें संघ के प्रति वफादार व मरे हुये स्वाभिमान का राजनीति नहीं करने वाला प्राणी की संज्ञा से विभूषित किया वह प्रमाणित करता है कि श्री राधाकृष्णन जैसा व्यक्ति राज्यसभा को मोदीजी के रिमोट से ही संचालित करेंगे?
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि लोकतंत्र में वोट की डकैती के साथ उच्च संवैधानिक पदों पर संघ के संविधान विरोधी लोगों को बैठाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की गरीमा को मोदीजी ने मिट्टी में मिला दिया है।निश्चित रुप से भाजपा के सांसदों को भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए उपराष्ट्रपति के चुनाव में जस्टिस बी०सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

