सतबरवा में 18 वर्षीय युवक लापता, 3 दिन से नहीं मिला सुराग; परिवार चिंतित
सतबरा प्रखंड के बकोरिया गांव से 18 वर्षीय युवक गायब, परिवार में भय*
पलामू। जिले के सतबरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बकरियाँ के ग्राम बकोरिया थाना सतबरा निवासी उदय सिंह (उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नाटो सिंह) के पुत्र कुलदीप सिंह (उम्र 18 वर्ष) पिछले कई दिनों से गायब हैं।
परिवार के अनुसार कुलदीप सिंह दिनांक 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) दोपहर करीब एक बजे घर से अनु रजक (उम्र 22 वर्ष, पिता अर्जुन बैठा, संजू मिस्त्री के चौथे पुत्र) के साथ निकले थे। तब से वे घर वापस नहीं लौटे हैं। पिता उदय सिंह ने अपने बेटे को खोजने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
उदय सिंह का आरोप है कि जो लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, वे उल्टा-सीधा बोल रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त दोनों व्यक्ति गलत प्रवृत्ति के हैं। परिवार में इस बात का भय बना हुआ है कि कहीं उनके बेटे के साथ कुछ अनहोनी न हो गई हो। पूरा परिवार डरा हुआ है।
उदय सिंह ने सतबरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से निवेदन किया है कि उनके पुत्र को तुरंत खोजा जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
पुलिस की ओर से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार न्याय और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठा है।

