सर्यूपारिण ब्राह्मण संघ का बैठक पीरटांड़ के कुण्डको ग्राम में सम्पन्न किया गया

सर्यूपारिण ब्राह्मण संघ का बैठक पीरटांड़ के कुण्डको ग्राम में सम्पन्न किया गया ।

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिला के अन्तर्गत पीरटांड़ प्रखंड ग्राम कुण्डको में कारहरबारी केन्द्र के बैनर तले त्रैमासिक बैठक केंद्राध्यक्ष श्री राजकिशोर शर्मा के अध्यक्षता में की गई जिसका संचालन श्री राममोहन पाण्डेय ने किया। बैठक में करहरबारी केन्द्र के केंद्राध्यक्ष , केंद्रमंत्री कैलाश पाण्डेय द्वारा सभा में प्रमुखता से पंक्तिच्युत स्वजातियों को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया जो सदन द्वारा ध्वनि मत से समर्थन किया। इसके अलावे बैठक में समाज का विकास पर बारी बारी से चर्चा किया गया। जिसमे उपस्थित लोगों ने विभिन्न -विभिन्न तरीकों से अपना अपना विचार दिए। इसके पश्चात अगली त्रैमासिक बैठक दिनांक 24/05/2026 दिन रविवार को नारायणपुर ग्राम में होना निश्चित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से केंद्र के युवा अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, युवा सचिव मनोज कुमार शर्मा, महासंघ के युवा उपाध्यक्ष पशुपति पाण्डेय, इंद्रदेव पाण्डेय, हूरो पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, पवन पाण्डेय, हरि पाण्डेय बुद्धदेव पाण्डेय, इन्द्रनारायण पाण्डेय भागवत पाण्डेय बैठक का आयोजनकर्ता पण्डित दिनेशाचार्य शास्त्री, विकाश पाण्डेय, विवेक पाण्डेय उमेश पाण्डेय आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।