सरकार के दिशा निर्देश पर पंचायत स्वयं सेवक को पंचायत सहायक में किया गया अनुमोदन
सरकार के दिशा निर्देश पर पंचायत स्वयं सेवक को पंचायत सहायक में किया गया अनुमोदन
महुडंड पंचायत सचिवालय में तीन पंचायत सहायक का हुआ चयन
हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के महुडंड पंचायत सचिवालय के सभा कक्ष में गुरुवार को सरकार के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी पलामू का पत्रांक 46/जि. प. दिनांक 29/01/2025 तथा प्रखंड कार्यालय हुसैनाबाद का पत्रांक 207/दिनांक 05/02/2025 के आलोक में डिजिटल पंचायत योजना, पंचायत सुंदरीकरण योजना एवं पंचायत भवन में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं को उपलब्ध करने हेतु एकीकृत केंद्र एवं ग्राम पंचायतों में हेल्प डेस्क की स्थापना हेतु पूर्व से कार्यरत पंचायत स्वयं सेवकों को पंचायत सहायक के रूप में ग्राम सभा से अनुमोदन हेतु ग्राम सभा का आयोजन मुखिया मिना देवी की अध्यक्षता में की गई।
वहीं ग्राम सभा में बैठक के दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि व पंचायत कर्मी एवं ग्रामीण जनता के सर्वसहमति से पंचायत सचिवालय महुडंड में पूर्व से कार्यरत पंचायत स्वयं सेवकों में मसउद आलम पिता शेख मो. युसूफ अंसारी, उपेंद्र कुमार यादव पिता सुर्यदेव यादव, जितेन्द्र कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव को पंचायत स्वयं सेवक से पंचायत सहायक के रूप में चयन किया गया।
वहीं महुडंड में ग्राम सभा करा रहे पंचायत सचिव परशुराम प्रसाद ने कहा कि पंचायत सचिवालय को पंचायत सहायक के रूप में तीन कर्मी मिल जाने से पंचायत के जनकल्याणकारी योजनाओं के विकास में तेजी आएगी। एवं पंचायत सचिवालय सुचारू रूप से चलेगा।
मौके पर ग्राम सभा में बैठक के दौरान मुखिया पति शिवशंकर यादव पंचायत सचिव परशुराम प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य रमेश राम,उप मुखिया रामबली यादव, वार्ड सदस्य सफ़ीना बीबी, चिंता देवी, सुनिता देवी, पंचायत सहायक मसउद आलम, उपेंद्र कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

