सरईडीह बाजार में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा अंचल अधिकारी को आवेदन
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
सरईडीह देवी मंदिर से लेकर शिव मंदिर तक सड़क अतिक्रमण मुक्त करने की मांग।
नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत पंचायत शाहपुर एवं सरईडीह के मुख्य बाजार,में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी को सरईडीह बाजार में वाहन रोककर ग्रामीणों ने लिखित आवेदन सौंपा और कहा कि सरईडीह देवी मंदिर से लेकर शिव मंदिर तक कुछ लोगों के द्वारा जानबूझकर सड़क में मकान और सीढ़ी बनाकर और दुकान, ठेला लगाकर रोड को अतिक्रमण कर आम लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एवं प्रतिदिन वाहनों से सड़क जाम रहता है साथ ही सरकार योजना 15 वे वित्त से नाली निर्माण का कार्य भी कुछ लोगों के द्वारा रोका जा रहा है और कुछ लोगों के द्वारा सरकारी जमीन काजी हाउस में कब्जा कर दुकान खोला गया है अंचलाधिकारी परितोष प्रियदर्शी ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं से जांच कर बहुत जल्द सरकारी जमीन कब्जा, ओर सरईडीह बाजार का सड़क में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
मौके पर ग्रामीण सुबोध यादव, शेखर कुमार, भगवान प्रसाद, राजेंद्र यादव, अनिल कुमार विजय प्रसाद,राजू प्रसाद, मो०समीम, संतोष कुमार, रविंद्र प्रकाश बादल, मंजीत कुमार ,भोला कुमार, मोदस्सीर अलम, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार ,पिंटू कुमार, अन्य काफी संख्या में ग्रामीण रहे।




