कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बी. के. हरिप्रसाद का हुआ स्वागत

माननीय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बी. के. हरिप्रसाद को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर झारखंड के लोकप्रिय विधायक सह सभापति आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने श्री बी. के. हरिप्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री रामचन्द्र सिंह ने कहा कि श्री हरिप्रसाद एक अनुभवी एवं समर्पित कांग्रेस नेता हैं। उनके नेतृत्व में कर्नाटक में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

उन्होंने श्री हरिप्रसाद के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनेगी।