सप्तमी से विजयदशमी तक जिला में सभी मांस, मछली और अंडे की दुकानें बंद रखे जाएं  :  विहिप पलामू।

  पावन शारदीय नवरात्र में सनातन धर्मावलंबियों का उपवास और पूजा अर्चना चल रहा है।  सप्तमी से सार्वजनिक दुर्गा पूजा के पट खुल जाएंगे और सार्वजनिक पूजा पाठ प्रारंभ हो जाएंगे।  ये सारे पूजा पाठ विजयादशमी तक लगातार चलते रहेंगे।   इस पावन पर्व में साफ सफाई और वातावरण में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

           उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल,  पलामू ने माननीय उपायुक्त महोदया को एक आवेदन दे कर जिला प्रशासन से जिला के सभी मांस,  मछली और अंडे के दुकानों को सप्तमी,   29 सितंबर 2025 से विजयदशमी,  02 अक्टूबर 2025 तक बंद रखवाने के लिए अनुरोध किया है।

            इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय और बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा जिला के संबंधित दुकानदारों से भी स्वतः मांस, मछली और अंडे के दुकानों की बंद रखने का अपील किया है।