सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी निंदनीय: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह एम०के०के०यू० के केन्द्रीय सचिव सह प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर लेह लद्दाख के सुविख्यात पर्यावरणविद् श्री सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि चंद रुपयों के लिए आतंकवादी देश पाकिस्तान से क्रिक्रेट मैच खेलने की अनुमति देनेवाले व कभी बिना बुलाए पाकिस्तान जाकर विरयानी चाटनेवालों द्वारा भारत के संघर्षशील पर्यावरण योद्धा के खिलाफ एन०एस०ए० लगाकर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी उनके तानाशाही चरित्र का पर्दाफाश करता है,जो निंदनीय है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा,6ठी अनुसूची लागू करने,लेह व कारगिल को अलग संसदीय क्षेत्र का दर्जा समेत वहां के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने के सवाल पर पिछले पांच वर्षों से सोनम वांगचुक की लेह से लेकर दिल्ली तक पदयात्रा व भूख हड़ताल की केन्द्र सरकार द्वारा लगातार अनदेखी व अनसुनी का दु:खद परिणाम था,जेन जी का हिंसक विद्रोह,जिसे कदापि उचित नहीं कहा जा सकता है।
उपरोक्त मामलों में केन्द्र सरकार द्वारा लद्दाख व कारगिल के मूलवासियों के साथ की गई वादाखिलाफी को स्वीकार करने के बदले भारतीय सेना के जवानों के लिए सोलर टेंट व दुर्गम बर्फीले पहाड़ों में पानी बनाने की तकनीक का इजाद कर लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीनी अतिक्रमण का लोकतांत्रिक व अहिंसक विरोध करनेवाले भारत के इस सपूत को देशद्रोही व चीन का एजेंट कहनेवालों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि केन्द्र की सरकार को तानाशाही व हिटलरशाही रवैया छोड़कर सोनम वांगचुक को शीघ्र रिहा कर उनकी सारी मांगों पर विचार करना चाहिए।

