समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और संवेदना पहुँचाना भाजपा का संकल्प: सुरेश प्रसाद मंडल

समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और संवेदना पहुँचाना भाजपा का संकल्प: सुरेश प्रसाद मंडल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत कोवाड़ मंडल के महुआटाँड स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में अत्यंत उत्साह और आत्मीयता के साथ भाजपा गिरिडीह जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल के द्वारा ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नौनिहालों के बीच ताजे फल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर अद्भुत मुस्कान खिल उठी। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली आँगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका को अंगवस्त्र व सम्मान देकर उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा: आज के बच्चें कल के भविष्य हैं-

“‘सेवा ही संगठन’ केवल हमारा नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का जीवन-मंत्र और कार्यसंस्कृति है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदना, सहयोग और खुशियाँ पहुँचाना ही हमारे राजनीतिक जीवन का सच्चा उद्देश्य है। आँगनबाड़ी केंद्र हमारे राष्ट्र के भविष्य यानी नौनिहालों की पहली पाठशाला हैं। जब हम इन नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते हैं और दिन-रात निःस्वार्थ भाव से जुटी सेविका-सहायिका बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, तो सेवा और सामाजिक सहभागिता का हमारा संकल्प और अधिक सुदृढ़ होता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन को धरातल पर साकार करने के लिए हम निरंतर समाज के बीच समर्पित रहेंगे।”
उपस्थित वक्ताओं ने रेखांकित किया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास और मातृ-शिशु कल्याण समाज के समग्र उत्थान की पहली सीढ़ी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री सरिता शर्मा, बबली देवी, सेविका उषा देवी, सहायिका रीता कुमारी, कमलदेव शर्मा, सुरेश मोहली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।