समृद्धि की पाठशाला में मनाया गया क्रांति दिवस, बच्चों से बनवाया गया झंडा

0
92e6c373-fd5d-4b7a-8e7b-5b59c4b5fd99

पलामू – मेदिनीनगर शहर स्थित समृद्धि की पाठशाला में क्रांति दिवस मनाकर बच्चों को दिया संदेश-प्रसिद्ध कलाकार एवं मिशन समृद्धि सदस्य अमन चक्र ने क्रांति दिवस के सम्मान में बच्चों से झंडा बनाने का विचार दिया और कला के क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त एवं सदस्य आशा शर्मा जी ने सबों के साथ मिलकर कार्यक्रम को रोचक बनाया।पन्द्रह अगस्त को स्वतंत्रता मिली लेकिन उससे पहले देश वासियों को बहुत संघर्ष करना पड़ा। उन सारे संघर्षों में भारत छोड़ो आन्दोलन बहुत महत्वपूर्ण है। अगस्त क्रांति मैदान मुंबई की गोवालिया टैंक मैंदान जहाँ से महात्मा गॉंधी ने “करो या मरो”,”अंग्रेजों ! भारत छोड़ो” का नारा दिया था और यह नारा देश की जनता ने सच कर दिखलाया।अंग्रेजों ने इसकी कल्पना भी न की होगी। संस्था की अध्यक्षा शीला श्रीवास्तव ने बच्चों के बीच गांधी जी द्वारा दिया गया मंत्र “करो या मरो”जैसे शब्दों के महत्व को बतलाया। पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला जी ने व्यापक रूप से अगस्त क्रांति पर प्रकाश डाला। समृद्धि की पाठशाला से जुड़े एवं युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने देशभक्ति नारे लगाकर बच्चों में उत्साह भरने का काम किया। आकाशवाणी उद्घोषिका एवं संस्था की सदस्य शालिनी श्रीवास्तव ,संध्या शेखर ,बैजन्ती गुप्ता, वीणा राज, ममता गुप्ता, संजू शुक्ला, पूनम सिंह, स्वरूपा श्रीवास्तव , राहुल जी सबों ने मिलकर क्रांति दिवस को यादगार बनाया और प्रत्येक वर्ष मनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने तेरे मिट्टी में मिल जावां, ऐसा देश है मेरा, संदेशे आते हैं जैसे भावपूर्ण गाने पर नृत्य किया।क्रांति दिवस के इतिहास को बच्चों युवाओं के बीच हमेशा याद किया जाना चाहिए। संस्था की प्रबंधक महोदया अहिल्या गिरि जी ने सबों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *