सपा के साथ हुआ खेल, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में मांगी इतनी सीटें

0
5e8f286f80b6d633116e1686d6dcd0df880eaeca7c7d3a9b4d5978ef676574ae

उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और इस बीच इंडिया अलायंस के बीच सीटों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इन उपचुनावों के लिए पांच सीटों पर अपना दावा किया है, जिनमें फूलपुर, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर और मझवां शामिल हैं।

 

कांग्रेस पार्टी ने इन पांच सीटों के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है और इस प्रकरण में केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और रिपोर्ट भी केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्यान उन सीटों पर है, जो भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के पास थीं, जबकि सपा के विधायकों की सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *