सलूजा गोल्ड  स्कूल में चल रहे सीबीएसई ईस्ट जोन टूर्नामेंट में टीमों के बीच काँटे की टक्कर

0
bb6eee44-1eaa-47d4-a38d-6b917de9184c

सलूजा गोल्ड  स्कूल में चल रहे सीबीएसई ईस्ट जोन टूर्नामेंट में टीमों के बीच काँटे की टक्कर

गिरिडीह:- सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी धाँसू मुकाबला देखने को मिला। छह मैचों के बीच खेले जानेवाले इस मुक़ाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सोमवार दिन भर होने वाली बारिश के कारण आउटफील्ड काफी गीली थी, जिसपर खेलना संभव नहीं था। आउटफील्ड को सुखाने का काम सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया थाजिसे काफी मशक्कत के बाद सुखाया जा सका। इस आपा धापी में आज का मैच थोड़ा विलम्ब से सुबह दस बजे शुरू हुआ। लीग मैचों की श्रंखला में आज कुल छह मैच खेले गए जिसमे एक मैच महिलावर्ग और शेष पांच मैच पुरुषवर्ग के लिए खेले गए। । दिन की शुरुआत शानदार रही। लीग के पहले मैच में खेलगाँव पब्लिक स्कूल का सामना सनबीम स्कूल बलिआ से हुआ। मुकाबला काफी दिलचस्प था। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को ककनतेय की टक्कर दी। पूरे मैच में दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी रही। दोनों के रोमाँचक मुकाबले के बीच सनबीम स्कुल ने खेलगाँव पब्लिक स्कूल को 1-0 के अंतराल से हरा दिया। दिन का दूसरा मैच जमनाराम मेमोरियल स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर के बीच खेला गया। जमनाराम पब्लिक स्कूल ने एपीस को जबरदस्त शिककत दी। उसने डट कर आर्मी पब्लिक स्कूकल का समाना किया और उसे 7 -0 के हराकर अपने जीत के सिलसिले को कायम रखा। दिन का तीसरा मैच महिलावर्ग में जमनाराम बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जमनाराम मेमोरियल स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 6 -0 के अंतराल से हरा दिया। चौथा मैच सनबीम स्कूल बलिआ और डीपीएस पटना के बीच खेला गया। डीपीएस पटना तीसरे दिन के मैच में भी कुछ ख़ास नहीं कर पायी। सनबीम स्कूल ने अपने परफॉरमेंस को सुधारते हुए जबरदस्त टक्कर दी और मैच को 2-0 कर अपनी बढ़त बना ली। दिन का पांचवा मैच खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमनाराम मेमोरियल स्कूल के बीच खेला गया। एक बार फिर जमनाराम मेमोरियल स्कूल ने अपने शानदार पारी खेलते हुए खेलगाँव पब्लिक स्कूल को 1 -0 के अंतराल से हराया। दिन का अंतिम मैच डीपीएस पटना और एपीस कानपूर के बीच खेला गया। इस भी टीम कोई गोआल नहीं कर पायी और यह मैच दोनों के बीच ड्रा रहा। कल के दिन भी एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी । कल कुल चार लीग मैच खेले जाने है सेमीनफिनल । कल के होनेवाले मुकाबले में जो टीमें सर्वाधिक स्कोर करेंगी सीधे सेमीफइनल में प्रवेश कर जाएँगी । बताते चलें की सोमवार को दूसरे दिन के होनेवाले मुकाबले में कुल छह मैच खेले जानेथे पर लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण होनेवाले मुकाबले को बिना खेले ही रद करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *