श्री सीताराम-राधाकृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
श्री सीताराम-राधाकृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु-
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार _पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर पंचायत ग्राम शिल्दा खुर्द स्थित लकड़ाही-बाजार प्रांगण के नवनिर्मित मंदिर में श्री सीताराम-लक्ष्मण, श्री राधा-कृष्ण और श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य भंडारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
सोमवार को कलश यात्रा और 24 घंटे का अखंड संकीर्तन
अनुष्ठान के बाद बेदीपूजन देवआवाहन संपन्न हुआ।
जिसमें जिला संत समिति में संरक्षक सरयू बाबा अखंड पूर्ण होनें तक और विभिन्न आमंत्रित मंडलियों नें भक्ति मय प्रस्तुति से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
मंगलवार को धूमधाम से निकली नगर भ्रमण शोभायात्रा-
मंगलवार को दो रथों पर भगवान की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा मंदिर स्थल से शुरू होकर खैरादोहर, जवाड़, अमवाडीह, गोरयाथान, शिल्दा खुर्द और लकड़ाही ग्राम देवी धाम तक गई।
जहां श्रद्धालुओं नें जगह-जगह भगवान की पूजा की तथा आरती उतारी।
बुधवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाज से प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
पूर्णाहुति हवन और भव्य भंडारा-
गुरुवार को पंडित विनय पाठक द्वारा मुख्य यजमान सपत्नीक विलास रजक, सुरेश प्रसाद,सुगन यादव, महेश यादव व दामोदर विश्वकर्मा तथा सभी कलशधारियों से पूर्णाहुति हवन संपन्न कराया गया।
इसके बाद विशाल भंडारे में पंचायत के विभिन्न गांव से आए हजारों श्रद्वालुओं नें महाप्रसाद ग्रहण किए।
सन् 2007 से हिन्दू समाज को एकसूत्र में पिरोनें का कार्य करनें वाले- संत सुमन जी का सपना सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से 20 वर्षों के बाद साकार हुआ।
बालयोगी संत सुमनजी के सान्निध्य में अनुष्ठान संपन्न-
जिला धर्माचार्य प्रमुख तथा श्रीराम श्रीकृष्ण मंदिर के संरक्षक व मार्गदर्शक- “बालयोगी संत विभु सुमनजी ब्रह्मचारी ” संत समिति से सरयू बाबा और विश्वनाथ बाबा मुख्य रूप से शामिल हुए।
“ऐसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति व आस्था को सुदृढ़ करते हैं। यह भावी पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करते हैं और मानव जीवन को सौभाग्यशाली बनाते हैं।
निर्माणाधीन मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार यादव के सभी सहयोगियों तथा मंदिर निर्माण को पूर्ण करानें व प्राणप्रतिष्ठा में अहम भूमिका निभानेवाले जनन यादव, तपेश्वर मिस्त्री, सुदेश्वर मिस्त्री,मोती यादव,केदार साव,मुनारीक यादव, मुनेश्वर यादव,रामदेव यादव,मुनी राम, नान्हू यादव शंकर प्रसाद,यमुन राम, के अलावे समस्त युवावर्ग का सराहनीय सहयोग रहा।
वर्तमान प्राण-प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, व्यवस्था प्रमुख गणेश यादव,मित्रभान सिंह,,कोषाध्यक्ष लालदेव सिंह, सचिव मनोज रजक, उप सचिव मदन यादव, संयोजक बलदेव यादव सह-संयोजक पप्पू यादव (पत्रकार) के साथ-साथ सभी सदस्यों और समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।






