पीएम मोदी पर झारखंड क्रांति मंच का हमला, राज्यसभा चुनाव पर भी उठाए सवाल
हमें पर्ची,फिजुलखर्ची,मनमर्जी व खुदगर्जी वाला गप्पू पीएम नहीं चाहिए: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को पर्ची, फिजुलखर्ची, मनमर्जी व खुदगर्जी वाला नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं चाहिए,जो फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के लम्पट राष्ट्रपति ट्रम्प के सामने आंखें चुराकर देश की सम्प्रभूता को गिरवी रख देता हो।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा आईटी सेल के जाहिल अंधभक्तों के अनुसार पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े प्रभावशाली वक्ता, विश्वगुरु, डंकापति व गुजरात विश्वविद्यालय के इंटायर पोलिटिकल साइंस के ऐसे मास्टर डिग्री होल्डर हैं,जो जी-7सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प की उपस्थिति में द्विपक्षीय प्रेस वार्ता को हिन्दी में भी बिना पर्ची पढ़ें ट्रम्प का गुणगान नहीं कर पाए।जो व्यक्ति बिना टेलीप्रोम्पटर के दो-चार मिनट हिन्दी में भी अपने आका को ब्रिफ नहीं कर पाए,क्या वह असली पप्पू व गप्पू नहीं है? संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने लिए सवालों को नहीं लेना व ट्रम्प द्वारा ट्रान्सजेंडर सवालों के उत्तर को समझें बगैर हमारे पीएम द्वारा बिना मतलब के खींसे निपोरना,ट्रम्प द्वारा हत्यारा व किलर कहने पर चुप रहना,ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर अमेरिकी नौसेना द्वारा हमले से तीन भारतीयों की मौत पर चुप्पी साध लेना, इंडिया को हेलहोल,डेड इकोनोमी, एक तरफा हित वाला ट्रेड डील,मोदी का कैरियर बर्बाद करने की धमकी, ऑपरेशन सिन्दूर के क्रम में ट्रम्प द्वारा सीजफायर की घोषणा पर मोदी की चुप्पी के अलावा भारत के पीएम मोदी द्वारा अमेरिका में भारी धनराशि के निवेश की ट्रम्प के खुलाशे ने साबित कर दिया कि ब्रिटेन की लम्बी गुलामी के बाद अब इस अशिक्षित,अयोग्य,आवारा व अक्षम मोदी के नेतृत्व में हम अमेरिकी गुलामी स्वीकार कर चुके हैं।
ट्रम्प द्वारा यह कहना कि जबतक मोदी हैं,जबतक अमेरिका भारत की सुरक्षा करता रहेगा,यह प्रमाणित करता है कि पीएम मोदी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट व देश की सम्प्रभूता को अमेरिका के पास गिरवी रखने वाला नकारा पीएम बन चुके हैं।
प्रेस बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि जिस प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को पप्पू साबित करने में अशिक्षित व नाकारा,नालायक गप्पूओं व असली पप्पूओं ने हजारों करोड़ स्वाहा कर दिया,आज जी-7 शिखर सम्मेलन के मंच पर उनका विश्वगुरु, डंकापति व दुनिया का सबसे प्रभावशाली व ओजस्वी वक्ता नरेंदर ट्रम्प के सामने सरेंडर होकर नंगा हो गये हैं।
बयान के अंत में झारखण्ड के दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में जेएमएम के अनुसूचित जाति से आनेवाले वरिष्ठ नेता वैद्यनाथ धाम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है, वहीं दूसरी सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी उद्योगपति परिमल नाथवानी की करोड़ों रुपए के खरीद-फरोख्त वाली जीत को लोकतंत्र की हार करार देते हुए कहा है कि इस बार नाथवानी ने ना केवल होर्स ट्रेडिंग के बिकाऊ घोड़ों को बेशर्मी से खरीदा बल्कि उनके मालिकों को भी खरीद कर लोकतंत्र को मछली बाजार बना दिया। आनेवाले दिनों में राज्यसभा व लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा जैसी पार्टी उद्योगपतियों, माफियाओं को उतार कर बेरहमी से लोकतंत्र का गला घोंट देगी।इसका ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में करोड़ों रुपए में सांसदों को खरीद कर दल-बदल का ऑपरेशन लोटस,टाइगर जैसे खेल को गोदी मीडिया द्वारा चाणक्य नीति की संज्ञा देना है?अब निश्चित रूप से चौकीदार मोदी को हटाकर भाजपाईयों को अपने असली मालिक अडानी को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

