श्री माँ बाल विकास विद्यालय में अभिभावक गोष्टी सह कजरी महोत्सव सम्पन्न

हुसैनाबाद :माँ शिवकुमारी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री माँ बाल विकास विद्यालय की गम्हरिया होलेया रोड स्थित शाखा में शनिवार को अभिभावक गोष्टी सह कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र प्रसाद ने की। संचालन रविंद्र कुमार मेहता ने किया। बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कजरी गीत की बोल पर नृत्य से की गयी। इसके बाद कजरी गीत गायन व गीत पर कई बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में पर्यावरण से सम्बंधित एकाकी प्रस्तुत कर पर्यावरण संतुलन के संदर्भ में संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्रीकांत सिंह, भोला मीर, शिव कुमार सिंह, रमाकांत मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, भोला मीर, कविता देवी,रेणु देवी, ममता देवी, गुलाफ्शां खातून, तमन्ना खातून, अमृता देवी, इंदु कुमारी, तहजीबा बीबी,अजय कुमार मेहता, मिथुन, रेखा देवी, राज कुमारी देवी आदि समेत कई अभिभावकों ने अपनी-अपनी बातों को रखा व सुझाव दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निदेशक डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक समन्वय से शिक्षा का बेहतर माहौल बनता है। आप सभी अपने बच्चों का डायरी व कॉपी का नियमित जांच करने का काम करें। विद्यालय आते व वापसी के समय बच्चा का बैग चेक करना जरूरी है. ताकि व अवांछित चीजों को बैग में न रखे, उन्होंने कहा कि मोबाईल से बच्चों को दूर रखें। आज के दौर भविष्य के साथ साइलेंट किलर की तरह काम कर रहा है मोबाइल। हम लोग नेचुरल बनने का प्रयास करें ताकि इस गुण को बच्चे फॉलो कर सकें। साथ ही बच्चों के लंच में फ़ास्ट फूड न दें। स्वस्थ भोजन का स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के शैलेश कुमार, विक्रम विशाल, राहुल गुप्ता, आरती सिंह, फिज्जा, राहुल कुमार,रूमी सिंह, रिया राज, रानी बेगम, जय नारायण सिंह, पिंकी कुमारी,रामरती देवी आदि सक्रिय रहे।