शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, भोपाल में अंतिम दर्शन; जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का उपचार के दौरान भोपाल एम्स में निधन हो गया है। स्वर्गीय काशीबाई चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उनके भोपाल स्थित निवास 9-बी, साकेत नगर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे सीहोर जिले के ग्राम जैत में होगा।