कर्नाटक में नंदिनी दूध 8 रुपये प्रति लीटर महंगा, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दूध की नई कीमतें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। राज्य के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि बढ़ाई गई कीमत में से 7 रुपये प्रति लीटर डेयरी किसानों को दिए जाएंगे, जबकि 1 रुपया दूध यूनियनों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं आम उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।