शिक्षक दिवस पर छह शिक्षकों का सम्मान, रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर ने बढ़ाया मान

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने किया छह शिक्षकों का सम्मान

शॉल व प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों के योगदान को किया गया सम्मानित

गिरिडीह, 5 सितंबर। शिक्षक समाज के निर्माण की मजबूत नींव होते हैं और उनके योगदान को सम्मान देना पूरे समाज का दायित्व है। इसी भावना के साथ रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन गार्डेन व्यू होटल में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छह शिक्षकों को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक बद्री प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक भिखारी राम, लंगटा बाबा कॉलेज के लेक्चरर सुनील कुमार बरनवाल, डॉ. पायल वर्मा, कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका नूपुर शर्मा एवं बाल शिक्षा मंदिर की शिक्षिका राखी मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। समाज में शिक्षकों के इसी महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तर्वे, सचिव अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सह सचिव सीए आकाश रौशन, ज्योति गुप्ता, सीए दीपक सोनथालिया, सीए सुमित अग्रवाल, रंजीत लाल, सीए प्रकाश दत्ता, संतोष बरनवाल, अनूप सरावगी, अजय गुप्ता, सचिन गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब के इस वार्षिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को और मजबूत करते हैं।