नियुक्ति की मांग पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का आंदोलन जारी, 9 सितंबर को उपायुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
बेरोजगा संघर्ष मोर्चा की बैठक कचहरी परिसर हुआ।
अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की बैठक में कर्मचारियों के नियुक्ति के मांग को लेकर चलाए जा रहे हैं आंदोलन के समीक्षा की गई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग को लेकर बेरोजगारों का एक प्रतिनिधिमंडल 8 मई 2026 उपयुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सोपा था।
उपयुक्त ने कर्मचारियों के नियुक्ति करने का आश्वासन दिए थे।
लेकिन आज तक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी जिससे बेरोजगारों में असंतोष है आमरण अनशन किए थे। पलामू जिला प्रशासन जब की नियुक्ति के मांग को लेकर पलामू के बेरोजगार छात्रों ने उपयुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किए थे लेकिन अभी तक इसीपर कोई कार्रवाई नहीं की गई पलामू जिला प्रशासन नियुक्ति करने की प्रति उदासीन है बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह में नियुक्ति करने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई अमल नहीं किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नियुक्ति की मांग को लेकर बेरोजगारों की एक प्रतिनिधि मंडल 9 सितंबर को उपयुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपे गा बैठक में कृष्णा राम जयपाल मोची संजय मिस्त्री संतोष विश्वकर्मा सतीश दुबे अनिल राम प्रेम कुमार उपस्थित थे।

