शिक्षा एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार का अनियमितता या छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है—–निशांत चतुर्वेदी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने कहा की शिक्षा एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार का अनियमितता या छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पिछले कई दिनों से एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भारी अनियमितताओ देखने को मिल रही हैं। नीट-यूजी की परीक्षा में अनियमितता, यूजीसी-नेट की परीक्षा का बीते दिन रद्द होना और नीट पीजी मे परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा रद्द करना जैसे अन्य परिक्षा मे हो रहे गड़बड़ी एनटीए जैसी सरकारी संस्था के ऊपर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। कई विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करने के लिए दस बाई दस के कमरे में समाधि लगाकर न जाने कई सालों से अपने आप को परीक्षा के दिन के लिए तैयार करते हैं और परिणाम आने से पहले परीक्षा रद्द की सूचना प्राप्त होती है जिससे परीक्षार्थियों का मनोबल भी टूटा है।
लगातार परीक्षाओं में अनियमितता की घटना कर एनटीए ने धांधली एवं पेपर लिक के माध्यम से लाखों बच्चों ही नहीं बल्कि लाखों परिवारों का सपना तोड़ा है।
अभाविप नीट यूजी परीक्षा के मामले में प्रारंभ से सीबीआई द्वारा जांच की मांग कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जांच कराने के फैसले का हम स्वागत कते हैं ।केन्द्र सरकार को मजबूत और ठोस कदम उठाना चाहिए ताकी छात्रों के मन में अपने भविष्य को लेकर व्याप्त गहरी शंकाएं दूर हो सकें। अभाविप यह मांग करती है कि लगातार होने वाली इस प्रकार की अनियमितताओं की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए और पूरे प्रकरण मे दोषियों को चिन्हित कर ,चाहे वह ब्यूरोक्रेसी क्यो न हों, कठोर दंड सुनिशित करना चाहिए।
