शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित शिबू सोरेन चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गुरुजी ने अपना जीवन झारखंड आंदोलन और यहां के लोगों के हक-अधिकार के संघर्ष को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के सपनों के झारखंड का निर्माण और राज्य की जनता की अस्मिता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने शिबू सोरेन के संघर्ष और झारखंड के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलते हुए राज्य एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

