JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर CM हेमंत सोरेन बोले—जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर CM हेमंत सोरेन बोले—जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
रांची। JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि गठित जांच दल लगातार काम कर रहा है और जांच रिपोर्ट सामने आते ही छात्रों के साथ राज्य की जनता को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों की चिंताओं से अवगत है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

