शहर में खुला नया कैफे, ‘आरोग्यम अमृतुल्य’ बना आकर्षण का केंद्र
शहर के शांति भवन रोड पर आज “आरोग्यम अमृतुल्य कैफे” का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसने इलाके में एक नया आकर्षण जोड़ दिया है।
कैफे का उद्घाटन समाजसेवी राजेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा नजर आया।
कैफे के संचालक रोहित जमुआर ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह की चाय के साथ मैगी, सैंडविच, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी कई स्वादिष्ट चीजें उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद के साथ साफ-सुथरा और आरामदायक माहौल देना है।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे इलाके के लिए एक सकारात्मक और नई शुरुआत बताया।

