कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में पंकज यादव सेवा केंद्र की पहल, छात्रों में ग्लूकोज व टूथपेस्ट का वितरण
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में पंकज यादव सेवा केंद्र की पहल, छात्रों में ग्लूकोज व टूथपेस्ट का वितरण
मेदिनीनगर। कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल दुबियाखाड़ चौक में रांची के समाजसेवी संस्था पंकज यादव सेवा केंद्र द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों के बीच ग्लूकोज एवं टूथपेस्ट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज यादव ने अपने संबोधन में बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नियमित रूप से दांतों की सफाई करना, साफ-सुथरा रहना और पौष्टिक आहार लेना हर बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लूकोज शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे बच्चों की कार्यक्षमता बढ़ती है। वहीं, टूथपेस्ट का नियमित उपयोग दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्रों को काफी प्रभावित किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खुशी-खुशी इन सामग्रियों को ग्रहण किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता लाने के साथ-साथ उनके समग्र विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य नंद किशोर भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग और मेहनती रहना चाहिए। उन्होंने पंकज यादव सेवा केंद्र का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई। मैके पर श्रीकांत यादव विद्यालय शिक्षक रीता सिन्हा, पूनम तिवारी, शब्या सिंह, पूजा दुबे, प्रियारंजनी कुमारी, निभा कुमारी, काजल कुमारी, अर्चना पांडेय, अनु दूबे, पूजा गुप्ता, साक्षी पाण्डे, स्नेहसुरभी, प्रिया दुबे, सतीश कुमार, रवि रंजन आदि लोग उपस्थित थे।




