जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं ISC 12वीं की नेशनल टॉपर, 100% अंक हासिल कर रचा इतिहास

जमशेदपुर…शांभवी तिवारी ने ISC 12वीं में 100 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं नेशनल टॉपर।…परिवार और लोगो में खुशी का माहौल।

शहर के प्रतिष्ठित संस्थान सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. शांभवी ने विज्ञान संकाय में शत-प्रतिशत (100%) अंक प्राप्त कर न केवल शहर, बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘नेशनल टॉपर’ बनने का गौरव हासिल किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शांभवी के घर और स्कूल में खुशी का माहौल देखा गया. उनकी इस उपलब्धि ने झारखंड राज्य को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।…12वीं विज्ञान जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा मे पूर्ण अंक प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। ऐतिहासिक उपलब्धि पर शांभवी के पिता राकेश कुमार रमण जो आदित्यपुर स्थित ऑल इंडिया रेडियो में स्टेशन हेड के तौर पर कार्यरत है।…झारखंड, खासकर कोल्हान क्षेत्र और जमशेदपुर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसी सफलताऐं युवाओं को प्रेरित करती हैं कि सही दिशा, लगन और सपोर्ट सिस्टम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।