शहर के अंबेदकर चौक के समीप खुला सन्नी कैफे एंड किचन, भाजपा नेता चुन्नूकांत ने किया उद्घाटन
शहर के अंबेदकर चौक के समीप खुला सन्नी कैफे एंड किचन, भाजपा नेता चुन्नूकांत ने किया उद्घाटन
गिरिडीह। शहर के अंबेदकर चौक के समीप सन्नी कैफे एंड किचन नामक प्रतिष्ठान की शुरूआत की गई। प्रतिष्ठान का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चुन्नूकांत ने विधिवत् रूप से फीता काटकर किया। मौके बबलू सरकार, रोहित राज, दिपालोक मित्रा, तरूण मुखर्जी, सोमनाथ मितरा, संदिप सरकार सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
मौके पर उन्होंने संचालक सन्नी मित्रा को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है कि सन्नी कैफे एंड किचन ग्राहकों को पारिवारीक महौल में ग्राहकों को लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने का काम करेगी। ताकि भविष्य में सन्नी कैफे एंड किचन गिरिडीह से एक ब्रांड बनकर उभरकर सामने आएगी।

