घाटशिला उपचुनाव: झामुमो की प्रचंड जीत, गिरिडीह में जश्न
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की प्रचंड जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह नेताओं ने बस स्टैंड स्थित जिला जिला कार्यालय से शाम 5:30 बजे जुलूस निकाली। इसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। विजय जुलूस जिला कार्यालय से टावर चौक पर पहुंची। जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर एक दूसरे को जीत की मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार चाहती है जिसका परिणाम आज सबके सामने है। कहां की घाटशिला के जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास रखते हुए अपना जन आशीर्वाद दिया है। कहा कि स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद वहां का विकास कार्य हेमंत सोरेन ओर उनके बड़े पुत्र निर्वाचित हुए सोमेश सोरेन करेंगे।

