शहर का ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती.. महापौर
शहर का ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती.. महापौर
दोनों नए प्रशासनिक पदाधिकारीयो से मिलकर निकालूंगी निदान ।
महापौर अरुणा शंकर ने आज अपने आवास में वार्ता करते हुए बताई बहुत जल्द में जिले के दोनों नए पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी से मिलूंगी और शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की ओर ध्यान आकृष्ट करूंगी । महापौर ने कहा शहर का ट्रैफिक ऐसी समस्या है जब तक एक साथ निगम, उपयुक्त पलामू, आरक्षी अधीक्षक एवं चेंबर साथ नहीं बैठेंगे इसका समाधान नहीं निकाला जा सकता । मैं जिले में आए दोनों नए प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ प्रथम बैठक में मिलकर इस मुद्दे को गंभीरता से रखूंगी ताकि इस मुद्दे का जल्द निदान निकाला जा सके । महापौर ने कहा हमारे नए आरक्षी अधीक्षक जो शहर का भ्रमण कर रहे शायद वह शहर में लगे ट्रैफिक लाइट जो कहीं लाल है तो वर्षों से लाल ओर हरा है तो वर्षों से हरा को देख कर शहर के ट्रैफिक के हालात को समझ गए होंगे । महापौर ने कहा चुकी मैं शहर की हूं शहर को वर्षों से देखा है तो मैं समस्या और समाधान दोनों बता पाऊंगी ।

