शांति और शौहार्द के साथ तरहसी में मुहर्रम का त्यौहार संपन्न

0
15920337-08a0-40f5-9248-eb54e24e6b5f

मोहर्रम के शुभ अवसर पर पर तरहसी के मानगढ़ स्थल पर लगा मेला, देखने को मिला एक से बढ़कर एक ताजिया एवं सीपड।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड में दसवीं मोहर्रम को लेकर कई गांव से मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें लेस्लीगंज के जामुनडीह रामसागर झरहा पांकी के आसेहार परासिया सगालीम हुरलौंग सुडीभांग तथा तरहसी के छकनाडीह टरिया आरका पकरी गोगदा से चलकर तरहसी प्रखंड मुख्यालय के बगल में राजा मनगढ़ के धरती पर ताजिया एवं सीपड का मिलान किया गया जहां पहले स्थान ,दूसरा स्थान, तथा तीसरे स्थान को तरहसी इंतजामियां कमेटी के द्वारा उन्हें पुरस्कार भी दिया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी जितेंद्र पासवान मौजूद रहे तथा लॉयन ऑर्डर का पालन करवाते प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण कुमार तथा थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस भी अलर्ट मोड में दिखे । साथ ही साथ एएस आई बाल कृष्णा मनिंदर भी मौजूद थे वहीं मौके पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने कहा कि यह ताजिया मिलन समारोह का आयोजन मनगढ़ के धरती पर बहुत ही पुराना परंपरा नियमानुसार किया जाता रहा है उन्होंने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय विदेश बाबू भी इस परंपरा को बखूबी से निभाया है जो आज क्षेत्र में उनका नाम आज भी लोग अपने जुबान से लिया करते हैं उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है मुहर्रम पर्व तथा ऐसे ही आपस में लोग भाईचारा का संदेश देते रहे ताकि लोग आपस में मिलजुल कर शांति एवं सद्भाव के साथ अपने-अपने पर्व को संपन्न करें जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन समाज से भी लक्ष्मीकांत पांडे ने किया।
आगे इंतजामिया कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुर्शीद अनवर, सचिव छोटन खान, मुस्लिम समुदाय के प्रखंड सदर तौफीक आलम, तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह, इस्लामुल हक, हीरा अंसारी, रब मियां, नयुम अंसारी, तथा सभी इंतजामियां कमेटी के लोगों ने मेहमानों को भव्य रूप से पुरस्कृत भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *