शादी की सालगिरह पर दंपति ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

शादी की सालगिरह पर दंपति ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

गिरिडीह: शादी की सालगिरह को यादगार और समाजोपयोगी बनाने के उद्देश्य से सुरेंद्र यादव एवं उनकी पत्नी सुधा देवी ने रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। दंपति ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया इस अवसर पर सुरेंद्र यादव ने कहा कि शादी की सालगिरह केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने विशेष दिनों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से जोड़ें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके सुधा देवी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने महिलाओं को भी आगे बढ़कर रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया दंपति के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों एवं रक्तदान से जुड़े डॉ सोहेल अख्तर रेड क्रॉस के अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।शादी की सालगिरह पर रक्तदान कर सुरेंद्र यादव और सुधा देवी ने यह साबित कर दिया कि खुशियों के अवसर को मानव सेवा के साथ जोड़कर उसे और भी सार्थक बनाया जा सकता है।