गिरिडीह के केसर सर्विस स्टेशन ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन प्रमुख श्रेणियों में मिला सम्मान

गिरिडीह के केसर सर्विस स्टेशन ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन प्रमुख श्रेणियों में मिला सम्मान

गिरिडीह :इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा सरिया में आयोजित डीलर मीट में गिरिडीह जिले के प्रतिष्ठित केसर सर्विस स्टेशन को वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सर्विस स्टेशन के संचालक भूपेंद्र सिंह को एक साथ तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में जिला स्तरीय अवार्ड प्रदान किए गए आईओसीएल की ओर से उन्हें सबसे अधिक पेट्रोल बिक्री, सबसे अधिक डीजल बिक्री तथा सबसे अधिक मोबिल (लुब्रिकेंट) बिक्री के लिए सम्मानित किया गया। एक ही वर्ष में तीनों श्रेणियों में अवार्ड हासिल कर केसर सर्विस स्टेशन ने जिले में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और ग्राहकों के बीच मजबूत विश्वास का परिचय दिया है कार्यक्रम में मौजूद इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने केसर सर्विस स्टेशन की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण सेवा और पारदर्शी कार्यप्रणाली उपलब्ध कराने का परिणाम है सम्मान प्राप्त करने के बाद संचालक भूपेंद्र सिंह ने इसे ग्राहकों के विश्वास और सहयोग का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी ग्राहकों की है जिन्होंने वर्षों से केसर सर्विस स्टेशन पर भरोसा बनाए रखा है।उन्होंने कहा, “ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उनके सहयोग, स्नेह और समर्थन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। मैं सभी सम्मानित ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता का ईंधन, बेहतर सुविधाएं और संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए सेवा के नए मानक स्थापित करने का संकल्प दोहराया।डीलर मीट में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक पेट्रोल पंप संचालकों के साथ इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केसर सर्विस स्टेशन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, ग्राहकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।