सेवा सप्ताह के दौरान पौधारोपण और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा : बजरंग दल, पलामू
सेवा सप्ताह के दौरान पौधारोपण और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा : बजरंग दल, पलामू।
आज विश्व हिंदू परिषद, पलामू का मासिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया। प्रांतीय सत्संग प्रमुख राम प्रताप सिंह जो बैठक में विशेष रूप से प्रांत प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए बताया कि प्रत्येक खंड और उपखंड तक विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और इसके आयामों का पहुंच अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। कार्यकर्ता निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता परिपक्व होता है, अतः परिषद वर्ग और शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेना सभी दायित्व धारी कार्यकर्ता के लिए अनिवार्य है।
प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि आगामी 07 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक बजरंग दल का सेवा सप्ताह के दौरान प्रत्येक प्रखंड में पौधा रोपण और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। वहीं, आगामी 07 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक पूरे प्रांत के तरह अपने जिला के प्रत्येक प्रखंड में भी ‘अखंड भारत दिवस’ समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 17 और 18 जुलाई 2026
को लोहरदगा में आयोजित होने वाले प्रांत बैठक में सभी अपेक्षित लोगों का हिस्सा लेना अनिवार्य है।
आज के बैठक में संगठन विस्तार के दृष्टिकोण से कुछ दायित्वों की भी घोषणा जिला मंत्री अमित तिवारी के द्वारा की गई। तदनुसार, श्री जलेश प्रसाद को चैनपुर प्रखंड के प्रखंड बजरंग दल सह संयोजक मनोनीत किया गया। श्री गणेश प्रसाद को नवा बाजार प्रखंड के बजरंग दल संयोजक और सहदेव विश्वकर्मा को प्रखंड बलोपासना प्रमुख मनोनीत किया गया। साथ ही विशाल कुमार को रबदा पंचायत बजरंग दल संयोजक, अमित कुमार को बालोपासना प्रमुख, संजीव कुमार को साप्ताहिक मिलन प्रमुख, प्रकाश कुमार को शोहदाग पंचायत बजरंग दल संयोजक, सुजीत कुमार को मेदिनीनगर वार्ड 33 के बजरंग दल संयोजक, प्रकाश कुमार को वार्ड 35 के बजरंग दल संयोजक मनोनीत किया गया है।
आज के बैठक में प्रांतीय सत्संग टोली सदस्य राम प्रताप सिंह, प्रांतीय सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक
जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश कुमार वर्मा, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, नावाबाजार प्रखंड संयोजक गणेश प्रसाद, पाटन से जिला गौ रक्षा प्रमुख राम व्रत सिंह, मेदिनीनगर से नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, नवा बाजार से प्रकाश कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, सहदेव विश्वकर्मा, रोहित कुमार, पांडु से रुद्र प्रताप सिंह, चैनपुर से जलेश प्रसाद, छतरपुर से प्रखंड संयोजक बिट्टू जॉन, सौरभ सिंह, सुजीत कुमार, प्रकाश कुमार, विश्रामपुर से प्रखंड मंत्री राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति इत्यादि की सहभागिता रही।

