सेवा निवृत्ति के बाद घर वापस आए फौजी का भव्य स्वागत किया गया  :  दामोदर मिश्र

सेवा निवृत्ति के बाद घर वापस आए फौजी का भव्य स्वागत किया गया  :  दामोदर मिश्र।

         आज पलामू जिला अंतर्गत लालगढ़ विहार के रहने वाले नायक प्रदीप कुमार” सेना में 15 साल नौकरी करने के बाद सेवा निवृत हो कर घर वापस आए।  सेवा निवृत्ति के बाद वापस आने पर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया।  इस बावत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सम्मानित सदस्य गण,  पलामू प्रमंडल योद्धा समूह के सदस्य गण तथा उनके परिजन और ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।  उनके साथ पधारे उनके माता _  पिता,  पत्नी तथा अन्य परिजनों का भी सामूहिक स्वागत सत्कार किया गया।

         तत्पश्चात,  शहीद चौक,  डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक,   शहीद भगत सिंह चौक,  बैरिया चौक आदि पर माल्यार्पण करते हुए काफिला शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के स्मारक स्थल पर पहुंचा। वहां उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद अधिकारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद काफिला गांव के लिए रवाना हुआ।गांव में उनका स्वागत फूल मालाओं,  ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया गया।  सेवा निवृत सैनिक को लेने के लिए गांव के युवा,  पूर्व सैनिक और ग्रामीण मेदिनीनगर पहुंचे थे।  घर पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतारी और तिलक लगाकर स्वागत किया।  अरुण  कुमार ने कहा कि “देश सेवा सबसे बड़ा गर्व है।  सेना ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अब गांव के युवाओं को सेना में भर्ती ही कर देश सेवा के लिए प्रेरित करूंगा।”   ग्रामीणों ने कहा कि अरुण कुमार पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

         आज उनका स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  संरक्षक गयानंद पांडेय,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  महा सचिव सुनील कुमार सिंह,  सचिव अशोक कुमार मेहता,  मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार चौबे और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से सूबेदार मेजर एन के दुबे,  सूबेदार कुश प्रताप सिंह,  सुमित कुमार,  सी एस पांडेय,  विकास सिंह,  विकाश यादव,  हीरालाल यादव, धीरेंद्र मेहता,  शीश पांडेय,  राजीव तिवारी,  अभिषेक तिवारी,  सचिन सिंह,  सौरभ दुबे,   दिनेश कुमार, सी एस पांडेय तथा बड़ी संख्या में उनके परिजन और ग्रामीणों की सहभागिता रही।

You may have missed