सीसीएल कॉलोनी में फैली है गंदगी डीएवी जूनियर के बच्चे गंदगी और बदबू से है परेशान

0
Untitled

स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के बाद भी नहीं समाप्त हुई क्षेत्र में फैली गंदगी का अंबार

सीसीएल कथारा क्षेत्र का है मामला।

सीसीएल कॉलोनी में फैली है गंदगी साथ ही डीएवी जूनियर के बच्चे गंदगी के बदबू से है परेशान ।

अब सवाल उठता है कि स्वच्छता पखवाड़ा में जागरूकता अभियान किसे जागरूक करने के लिए चलाई गई।

जब जागरूकता अभियान चलाया गया तो अधिकारी क्यों नहीं जागरूक हुए।

बेरमो: सीसीएल कथारा क्षेत्र में अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है जंहा एक ओर सभी सीसीएल प्रक्षेत्रों में 16जून से 30जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किया इतना ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ चलाई। और स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जंहा कथारा क्षेत्र के अधिकारियों ने स्वच्छता पर अच्छे-अच्छे बोल वचन बोले और बहबाही बटोरी लेकिन विडम्बना यह देखने को मिला रहा की सीसीएल कथारा क्षेत्र में आज भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।और कमोबेश सभी सीसीएल कॉलोनी में यही हाल है। बरसात होने से अब कचड़े का अंबार से बदबू आ रही है और बदबू कथारा क्षेत्र के सीसीएल कॉलोनी वासियों के लिए तथा आते-जाते राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है तो वंही डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बच्चों के लिए भी आफत बना हुआ है।अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों ये तस्वीरें । जबकि सीसीएल कॉलोनी में साफ सफाई के लिए संवेदकों को कार्य आवंटित किए गए हैं वंही इस पूरे मामले पर श्रमिक संगठन श्रमिक नेता मो निजाम अंसारी ने चिंता जताई है और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्वच्छता अभियान रस्म अदायगी के लिए मनाया गया। कॉलोनी में फैली गंदगी सच बंया कर रही है। कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन को इस गम्भीर मामले पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *