गढ़वा में शांतिपूर्ण नगर निकाय चुनाव पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने जताया जनता का आभार
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने नगर निकाय चुनाव संपन्न होने पर गढ़वा नगर परिषद श्री बंशीधर नगर मझीआंव नगर के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ इसमें जनता की अहम भूमिका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थित प्रत्याशी के लिए आम जनता के बिच अपने बातों को शालीनता से रखा हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से लोगों का समर्थन मिला इसके लिए आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भरपूर समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दिया है इससे यह साबित होता है कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय है। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया था जिसमें परिणामस्वरूप झारखंड सरकार को विवश हो कर चुनाव कराना पड़ा है भाजपा कार्यकर्ता शुरू से ही जनता के हक अधिकार के लिए आवाज उठाते रहे है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन सहयोग मिला है इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले एक एक जनता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

