सीसीएल डीएवी के छात्र अवि गोयल कॉमर्स में किया टॉप, सीए बन कर करना चाहता है देश की सेवा

सीसीएल डीएवी के छात्र अवि गोयल कॉमर्स में किया टॉप, सीए बन कर करना चाहता है देश की सेवा

गिरिडीह. सीबीएसई 12 वीं बोर्ड कॉमर्स की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के अवि गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. अवि गोयल अभी सीए की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह सीए बनना चाहता है. उन्होंने कहा कि एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने एवं विषयों का लगातार लिखित रिविजन करने से काफी फायदा मिलता है. बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर पढ़ाई व अनुशासन जरूरी है. कहा कि डीएवी सीसीएल के तमाम शिक्षक काफी अच्छे हैं. पढ़ाई के मामले में हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. अवि गोयल के पिता सह डीएवी सीसीएल के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अवि नर्सरी से लेकर 12 वीं तक डीएवी में पढ़ा है. अवि के इस प्रदर्शन का श्रेय उसकी अपनी मेहनत को जाता है. श्री गोयल ने कहा कि इस उपलब्धि का क्रेडिट उनकी धर्मपत्नी पूनम गोयल को भी जाता है, जिन्होंने अपना सबकुछ छोड़कर अपने बच्चों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा. अपने पुत्र अवि गोयल के शानदार प्रदर्शन पर उसकी मम्मी पूनम गोयल भी काफी खुश है.

You may have missed