फॉर्मल लुक में आया चोर, सनग्लास लगाकर स्कूटी पार! कोट-टाई नहीं, फिर भी ‘प्रोफेशनल ठग’ बक्सीडीह रोड पर दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर का फिल्मी अंदाज
फॉर्मल लुक में आया चोर, सनग्लास लगाकर स्कूटी पार! कोट-टाई नहीं, फिर भी ‘प्रोफेशनल ठग’ बक्सीडीह रोड पर दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर का फिल्मी अंदाज
गिरिडीह. अब चोर भी फॉर्मल लुक में हाथ साफ करने लगे हैं. रविवार सुबह बक्सीडीह रोड पर एक लड़का फॉर्मल ड्रेस पहनकर आया, सनग्लास चढ़ाया और पलभर में स्कूटी लेकर फरार हो गया. हां, कोट-टाई नहीं पहना था, लेकिन हुलिया देख कोई भी धोखा खा जाए. पूरी करतूत CCTV में कैद हो गई. मेट्रोस गली निवासी आयुष कुमार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी सड़क किनारे लगाकर दुकान में गए थे. बाहर निकले तो स्कूटी नदारद. आसपास खोजा, फिर CCTV खंगाला तो चोरी का सीन देखकर दंग रह गए. फुटेज में दिख रहा है कि फॉर्मल शर्ट-पैंट और सनग्लास वाला लड़का पहले स्कूटी के इर्द-गिर्द घूमता है. आराम से रेकी करता है. जब भरोसा हो जाता है कि कोई नहीं देख रहा, तो स्कूटी पर बैठ जाता है। कुछ देर ऐसे ही बैठकर इंतजार करता है, मानो किसी का वेट कर रहा हो। फिर लॉक तोड़कर स्कूटी स्टार्ट करता है और निकल जाता है. पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। जल्द ही ‘फॉर्मल लुक’ वाले चोर की पहचान कर कार्रवाई होगी. फिलहाल इलाके में चर्चा है, चोर अब कोट-टाई भले न पहनें, लेकिन फॉर्मल बनकर जरूर आ रहे हैं.

