मिशु कुमार मंडल के समर्थन में सड़क पर उतरे गिरिडीह के युवा, झण्डा मैदान से निकाली रैली, टॉवर चौक पर प्रशासन का किया पुतला दहन
मिशु कुमार मंडल के समर्थन में सड़क पर उतरे गिरिडीह के युवा, झण्डा मैदान से निकाली रैली, टॉवर चौक पर प्रशासन का किया पुतला दहन
गिरिडीह. गिरिडीह के युवाओं ने मिशु कुमार मंडल के समर्थन में रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया. झण्डा मैदान से सैकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर रैली निकाली. रैली के दौरान मिशु मंडल की रिहाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की गई. युवा टावर चौक पहुंचे जहां प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. युवाओं का आरोप है कि गिरिडीह पुलिस ने मिशु कुमार मंडल को गलत तरीके से जेल भेजा है. प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि मिशु मंडल को जल्द रिहा किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. टावर चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया था. युवाओं ने मिशु मंडल को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की. इस दौरान गिरिडीह के अलावे कई जिलों से भी विभिन्न संगठन के लोग शामिल हुए. जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अमन कुमार ने जिला प्रशासन और सरकार के ख़िलाफ़ जमकर विरोध किया.

