सीबीएसई 2025-2026 की दसवीं का भी परिणाम घोषित
सीबीएसई 2025-2026 की दसवीं का भी परिणाम घोषित
डी ए वी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, गिरिडीह के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा परिणाम में भी अपना परचम लहराया।
डी ए वी पब्लिक स्कूल, सीसीएल,गिरिडीह के दसवीं के छात्र-छात्राओं ने 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया।
आद्या आनंद ने 96.6% रिदम श्रीवास्तव ने 96.2%, श्रीजन आनंद ने 95.6%, हर्षिता सिन्हा ने 95.0%, सना अफ़जा ने 93.4%,अद्विका सिंह ने 92.6%,अंकित अग्रवाल ने 92.6%,आयशा जोहरा ने 91.6%,ऋषभ नाथ 91.4%,अर्णव गुप्ता 91.2%, अनन्या पांडे 91.0%,अनमोल कुमार विश्वकर्मा 91.0%,ऋतिक राज 90.6%,सुदीप कुमार मंडल 90.2%और नैंसी लहरी ने 90.0% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्राचार्य श्री ओम प्रकाश गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए और उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।
इस शानदार परिणाम को लेकर डी ए वी झारखंड जोन-H के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रवीर हजरा ने सभी बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए बधाई दी एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को भी उनके अथक प्रयास की सराहना की।
विद्यालय के एल एम एसी अध्यक्ष श्री जी के राठौर ने भी सभी बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए बधाई दी।

