सैकड़ो महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है रिजवाना मेकओवर्स: अविनाश देव
सैकड़ो महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है रिजवाना मेकओवर्स: अविनाश देव
होटल निर्वाणा में एक दिवसीय मेकअप कार्यशाला का हुआ आयोजन
मेदिनीनगर। रिजवाना मेकओवर्स द्वारा एक दिवसीय मेकअप का ऑफलाइन कार्यशाला होटल निर्वाणा में आयोजित किया गया। संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रेड रिबन काट कर कार्यशाला के उद्घाटन किए। रिजवाना मेकओवर्स के निदेशक रिजवाना परवीन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। शहर सहित जिले भर से मेकअप के कोर्स करने लड़कियां महिलाएं पहुंची थीं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा की यह गर्व का क्षण है की जो काम दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे महानगर में होता था आज वह कार्य मेरे शहर में कहें तो घर में हो रहा है। शहर से लेकर गांव कस्बा तक, शादी ब्याह से लेकर रोजमर्रा के जीवन में मेकअप का मांग बढ़ा है। अब हर दूल्हा- दुल्हन व खास लोग रूप की सजावट को प्रमुखता से ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में पढ़ी लिखी महिलाएं अगर मेकअप का कोर्स सिख लेती हैं तो निश्चित तौर पर उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वर्तमान दौर में आसमान छूती महंगाई और बेलगाम भ्रष्टाचार आर्थिक कमर तोड़ दिया है नौकरी नियति बन गया है, ऐसे में अपनी हुनर से रोजगार सृजन कर अपना संसार चला सकते हैं। कहें तो अब रूप में भी रोजगार छिपा है जरूरत है उसे निखारने की। हम हर बेटियों को आह्वान करते हैं आप अपना हुनर सीखो और आत्मनिर्भर बनो। निदेशक रिजवाना परवीन को ढेर सारी मुबारकबाद जो आपने इस दिशा में सोचा और आगे बढ़ी। आप निश्चित ही हर लड़कियों के प्रेरणाश्रोत हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हैं।
