साइबर अपराधियों और फिंगरप्रिंट की चोरी से आधार को सुरक्षित रखे

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर माधोडीह गांव में 10 दिन पहले विक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले के मटिहानी और इनियार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विक्रम गिरी की हत्या के लिए बदमाशों को 2 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। हत्या को अंजाम देने से पहले इन्हें 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। हालांकि शेष राशि अभी तक नहीं दी गई थी।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी और कई लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है और आगे की गिरफ्तारी के बाद पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

मुरारी कुमार, पिता सुनील सिंह, निवासी – इनियार गांव, मुफस्सिल थाना, बेगूसराय

गौतम कुमार, पिता राजू तांती, निवासी – मनिअपा गांव, मटिहानी थाना, बेगूसराय

प्रेम कुमार, पिता श्रीकांत कुंवर, निवासी – मनिअपा गांव, मटिहानी थाना, बेगूसराय

तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई गई है।