सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

0
aa8dae13-50e9-468e-9a8e-c89853af6ae0

मेराल प्रखंड के दलेली बौराहा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क अतिक्रमण से मुक्त करने को लेकर सीओ यसवंत नायक को लिखित आवेदन सौपा है सीओ श्री नायक से सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कर सड़क निर्माण कराने का मांग किया है ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि दलेली स्कूल से बसरिया स्कूल तक सड़क निर्माण का कार्य संवेदक मेसर्स नागेंद्र पांडे द्वारा कराया जा रहा है लेकिन संवेदक द्वारा सड़क के जमीन का बगैर नापी के सड़क का कार्य कराया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अतिक्रमण होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होता है ऐसी स्थिति में आने जाने के क्रम में कई बार दुर्घटना घटी है ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुसार नियमानुकूल नहीं किया जा रहा है जो जांच का विषय है। आवेदन देने वाले में मनोज कुमार सिंह कुशवाहा पूनम देवी संगीता कुमारी इंद्रावती देवी हरिहर चंद्रवंशी रामकृष्ण मेहता बादल कुमार पासवान शमशेर अंसारी जितनी देवी सुनैना देवी उर्मिला देवी रोहन कुमार कृष्ण सिंह सुनील कुमार नंदू राम सहित अनेकों लोगों का नाम शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *