सड़क हादसे के बाद बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
सड़क हादसे के बाद बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
पलामू के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर कार की टक्कर से बाइक सवार विनोद साव व उनकी 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में नागरिकों ने नहर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल की कुव्यवस्था और समय पर एंबुलेंस व ऑक्सीजन नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की गई।

