सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल,हालत गंभीर
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के सुदना डॉ अभय कुमार के क्लीनिक के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी राजेश सिंह उम्र करीब 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि राजेश सिंह शुक्रवार की दोपहर सैलून में बाल बनवाकर अपने घर पैदल जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में सुदना डॉक्टर अभय कुमार के क्लीनिक के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक उन्हें मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला, कौतुक पांडे और पंचम तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।वही घटना के बाद पुलिस बाइक को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

