रोटरी नेक्सजेन ने जरूरतमंद मरीज का कराया मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी नेक्सजेन गिरिडीह ने मंगलवार को एक जरूरतमंद मरीज का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन रोटरी आई हॉस्पिटल, गिरिडीह में कराया।
ऑपरेशन का लाभ सीतलपुर निवासी मनोज शर्मा को मिला। इस सेवा कार्य में रोटेरियन सूरज तिबरेवाल, मनीष केडिया, मोनू खंडेलवाल तथा क्लब के सचिव रोटेरियन अमर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस नेक कार्य के लिए क्लब के सभी सदस्यों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
क्लब के सचिव अमर गुप्ता ने बताया कि रोटरी नेक्सजेन गिरिडीह समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार सेवा कार्य करता आ रहा है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी मदद से ही किसी जरूरतमंद का बहुत बड़ा काम हो जाता है।”